समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जायेगा: जिप सदस्य

समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जायेगा: जिप सदस्य

ठेठईटांगर. जिला परिषद सदस्य अजय एक्का (पश्चिमी भाग) ने गुरुवार को बाघचटा पंचायत व पाइकपारा पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बाघचटा पंचायत के कोनबेगी, डेमटोली, खम्हनटोली व पाइकपारा पंचायत के डेल्याटोली, टोंगरी टोली, बैजूटोली, सूना टोली, जामटोली, चामा टोली समेत कई गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल संकट व जर्जर सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाया. खम्हनटोली के ग्रामीणों ने बताया कि आज भी गांव के लोग डाड़ी व चुआं के पानी पर निर्भर रहने को मजबूर हैं. उन्होंने इस संबंध में आवेदन सौंप कर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. इस पर अजय एक्का ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जायेगा. दौरे के दौरान प्रवीण बड़ाइक, निसतोर कुजूर, विल्सन टेटे, विनोद कुमार साहू आदि मौजूद थे.

अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त

कुरडेग. कुरडेग वन क्षेत्र के खिंडा जंगल से महुआ का पेड़ काट कर ट्रैक्टर से अन्य जगहों पर तस्करी की जा रही थी. फॉरेस्टर रंजीत कुजूर को इसकी सूचना मिली थी. सूचना के आलोक में फॉरेस्टर ने टीम के साथ छापेमारी की. इस दौरान बाघचट्टा के पास लकड़ी लदा ट्रैक्टर को पकड़ा गया. हालांकि वन विभाग की टीम को देख कर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. फॉरेस्टर रंजीत कुजूर ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया तथा ट्रैक्टर को वन विभाग परिसर में लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >