पिकअप वाहन चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

सिमडेगा के कोलेबिरा में महुआ लदा पिकअप चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ब्रेजा कार भी बरामद की है.

सिमडेगाः कोलेबिरा थाना क्षेत्र में महुआ लदे पिकअप वाहन चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के गुंडरी निवासी उमाशंकर पांडेय उर्फ उमा पांडेय (32) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त ब्रेजा कार (जेएच10सीडब्ल्यू-0259) भी बरामद की है.

एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 20 जुलाई को दिलीप कुमार ने कोलेबिरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनके भाई का महुआ लदा पिकअप वाहन (जेएच-01इएक्स-4968) 19-20 जुलाई की रात करीब 1.15 बजे घर के पास से अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था. इस संबंध में कोलेबिरा थाना कांड संख्या 41/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उमाशंकर पांडेय को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपने सहयोगी अजय कुमार चौधरी के साथ मिलकर पिकअप वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की. आरोपी ने बताया कि वारदात में ब्रेजा कार का इस्तेमाल किया गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार मामले में फरार आरोपी अजय कुमार चौधरी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >