सिमडेगा में डॉ. भीमराव आंबेडकर फुटबॉल महाकुंभ शुरू, उद्घाटन मैच में नाइन बुलेट क्लब रांची की जीत

सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में पांच दिवसीय डॉ. भीमराव आंबेडकर फुटबॉल महाकुंभ का शानदार आगाज हुआ. उद्घाटन मैच में नाइन बुलेट क्लब रांची ने जीत दर्ज की. यह आयोजन युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा.

सिमडेगा. अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रविवार को पांच दिवसीय डॉ. भीमराव आंबेडकर फुटबॉल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा उपस्थित थीं. उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नाइन बुलेट क्लब रांची और मीट ट्रेवल सिमडेगा के बीच खेला गया. इसमें नाइन बुलेट क्लब रांची की टीम 1-0 से विजयी रही.

मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि सिमडेगा की पहचान खेल और खिलाड़ियों से है. जिले के गांव-गांव में प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं. जरूरत है कि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, मैदान और प्रतियोगिताओं का अवसर मिले. खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि युवाओं को अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाता है. खेल के माध्यम से युवा अपने जिले, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा लगातार सिमडेगा में खेल सुविधाओं के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं. उनके प्रयास से फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का निर्माण भी हुआ है. इससे जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष किया. उनके नाम पर आयोजित यह फुटबॉल महाकुंभ युवाओं में समान अवसर और आगे बढ़ने की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा.

मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अख्तर खान, अरसद हुसैन, इम्तियाज हुसैन, शकील अहमद, सेराफिनुश कुल्लू, लखन गुप्ता, प्रतिमा सोरेंग, संजय तिर्की, रामिकशुन प्रसाद, निस्तर सुरीन, उर्मिला केरकेट्टा, जॉन कुल्लू, अरमान खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >