कोलेबिरा. अंजन शाह पीर बाबा उर्स कमेटी के सदस्यों ने एसपी श्रीकांत एस कोटरे से मुलाकात की. इस दौरान उर्स के आयोजन की सफलता पर चर्चा की. मुलाकात के दौरान कमेटी के सदस्यों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया. कमेटी के लोगों ने मेले के दौरान उमड़ने वाली भीड़, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा घेरा व कव्वाली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने पर विचार-विमर्श किया. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन मेले के दौरान सुरक्षा के कड़ा इंतजाम करेगा. उन्होंने कहा कि कोलेबिरा के पीर बाबा की मजार के प्रति सभी समुदाय के लोगों की आस्था है. हर वर्ष उर्स के मौके पर बाबा के मजार पर पहला चादरपोशी कोलेबिरा पुलिस प्रशासन द्वारा किया जाता है. लोग बाबा से पूरे जिले में अमन, चैन और भाईचारा कायम रखने की कामना करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में उर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक इंदवार, सचिन इम्तियाज आलम, उपसचिव सुमंत कुमार, शफीक खान, खादिम बारीक शाह हसन, अंजुमन फैजुल रजा सिमडेगा के पदाधिकारी शहजाद हसन, वकील खान, अनिल नायक के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे.
पेड़ से टकराया वाहन, दो घंटे तक जाम रहा सिमडेगा-कुरडेग पथ
कुरडेग. सिमडेगा-कुरडेग मुख्य मार्ग में खपराटोली डबनीपानी मोड़ के समीप नया चेचिस ट्रक ने पेड़ में टक्कर मार दी. घटना के बाद सड़क के दोनों ओर जाम लग गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो पेड़ उखड़ गये. प्रशासन के पहुंचाने से पहले ड्राइवर गाड़ी सड़क पर छोड़ कर भाग गया. थाना प्रभारी संतोष राय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष मनोज घटनास्थल पहुंच कर जेसीबी के माध्यम से सड़क से गाड़ी को साइड करा दिया. इसके बाद पेड़ को हटा कर आवागमन बहाल कराया गया. घटना के कारण शाम 5.30 बजे से करीब दो घंटा जाम लगा रहा. 7.30 बजे के बाद से रोड पर आवागमन बहाल हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
