Jharkhand: भूषण बाड़ा पर लगा धर्मांतरण कराने का आरोप, विधायक बोले- सारी बातें बकवास, BJP ने बोला हमला

सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगा है. दरअसल रश्मि संचिता एक्का ने कहा है किविधायक उसके भाई अनूप भारती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं. मना करने पर परिवार वालों के साथ दूर्व्यवहार किया जा रहा है

सिमडेगा: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का आरोप लगा है. इऐको लेकर एक महिला ने गुमला के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. पालकोट (गुमला) निवासी रश्मि संचिता एक्का ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर धर्मांतरण कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

संचिता ने ज्ञापन में कहा गया है कि अनूप भारती उसका धर्मभाई (राखी) है. विधायक अनूप भारती पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं. मना करने पर विधायक द्वारा अनूप के परिवार के लोगों से दूर्व्यवहार किया जा रहा है. महिला ने ज्ञापन में सुरक्षा की भी मांग की है. गुमला के उपायुक्त ने आवेदन को जांच के लिए सिमडेगा एसपी को भेज दिया है. ज्ञापन में अन्य आरोप भी हैं.

सिमडेगा विधायक पर एफआइआर हो :

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बुधवार को बयान जारी कर कहा है कि सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है. सरकार उक्त विधायक पर प्राथमिकी कर गिरफ्तार करे. राज्य में धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं, उसमें कहीं इस विधायक की संलिप्तता तो नहीं. इसका जवाब कांग्रेस को देना होगा.

झुठा और बेबुनियाद आरोप है : भूषण बाड़ा

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा का कहना है कि धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का आरोप पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद है. वे सिमडेगा विधानसभा में सभी जाति-धर्म के लिए काम करते है. उन पर जो आरोप लगाया गया है, वह पूरी तरह से बकवास है. राजनीतिक लाभ लेने व उन्हें नीचा दिखने के लिए कुछ लोगों की शह पर यह आरोप लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >