विक्षिप्त युवक ने किया आत्मदाह

गिर्दा थाना क्षेत्र के टेंबरो पाहन टोली में जितेंद्र भेंगरा (30) नामक एक विक्षिप्त युवक ने आत्मदाह कर लिया

बानो : गिर्दा थाना क्षेत्र के टेंबरो पाहन टोली में जितेंद्र भेंगरा (30) नामक एक विक्षिप्त युवक ने आत्मदाह कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया गया कि मंगलवार की रात जितेंद्र के परिजन खाना खाकर सोने चले गये.

इसी बीच रात करीब 12 बजे जितेंद्र चिल्लाने लगा. मां व बहन को घर से बाहर निकाल दिया. परिवार वाले बगल के घर में जाकर सो गये. इसके बाद उसने कमरे में दरवाजा बंद कर अपने शरीर में आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गयी.

घटना की जानकारी परिवार वालों ने गिर्दा पुलिस को दी. गिर्दा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया है. पुलिस ने बताया जितेंद्र भेंगरा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह मिर्गी बीमारी से भी ग्रसित था.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >