कोलेबिरा: कोलेबिरा स्वतंत्रता दिवस लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रमुख दुतामी हेमरोम की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी. 14 अगस्त को सुबह आठ बजे प्रभातफेरी निकाली जायेगी. प्रभातफेरी कोलेबिरा स्टेडियम से शुरू होकर थाना चौक होते हुए स्टेडियम वापस आकर समाप्त हो जायेगी.
प्रभातफेरी के लिए नेतृत्व दल का भी गठन
प्रभातफेरी के लिए नेतृत्व दल का भी गठन किया गया, जिसमें श्यामलाल प्रसाद और मनोहर प्रसाद को संरक्षक बनाया गया. इसके अलावा धनंजय प्रसाद, शिवलाल प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, रथिंद्र गुप्ता, विवेक कुमार ,वीरेंद्र तिवारी, अमित रंजन, पुरुषोत्तम सोनी, पंचम प्रसाद, विनोद कुमार, सुमंत कुमार, अभिषेक कुमार, संजीत कुमार, प्रदीप कुमार एवं वकील खान सहयोग करेंगे, जिसके नोडल पदाधिकारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हृदयनाथ पांडे होंगे.
ध्वजारोहण के लिए समय निर्धारित
बैठक में ध्वजारोहण के लिए समय निर्धारित की गयी, जिसके मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में सुबह 7.50 , प्रखंड संसाधन केंद्र सह बेसिक स्कूल परिसर में 8.10, प्लस टू उवि कोलेबिरा में 8.20, डॉन बॉस्को स्कूल कोलेबिरा में 8.25, थाना परिसर कोलेबिरा में 8.30, विद्युत अवर प्रमंडल में 8.35, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी प्रादेशिक प्रक्षेत्र कोलेबिरा में 8.45, पंचायत भवन कोलेबिरा में 9.05, पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय मे 9.15, सुशील कुमार बागे महाविद्यालय कोलेबिरा में 9.20, प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय कोलेबिरा में 9.30, प्रखंड सह अंचल कार्यालय कोलेबिरा में 9.50, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी सामाजिक वानिकी कोलेबिरा में 10.00 बजे, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यालय में 10.15 तथा स्टेडियम कोलेबिरा में 10.50 में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा.
ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम
कोलेबिरा स्टेडियम में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी मैच के अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए वीरेंद्र तिवारी को अध्यक्ष, रथिंद्र गुप्ता और अमित रंजन को उपाध्यक्ष, विवेक कुमार को सचिव, सुमंत कुमार को उपसचिव, विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष, पुरुषोत्तम सोनी, पंचम प्रसाद, अभिषेक कुमार, अनुज कुमार साहू, धनुर्जय सिंह, दिनेश ठाकुर और आर्यन कुमार को सदस्य बनाया गया.
