सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने प्रखंड परिसर में जनता दरबार लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. जनता दरबार में उपायुक्त ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. मौके पर उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, परियोजना निदेशक आइटीडीए सरोज तिर्की, अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दयानंद कार्जी, बीडीओ बांसजोर समेत विभिन्न विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.
जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं
जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं
