झारखंड की वरिष्ठ भाजपा नेत्री और दो बार विधायक रहीं पूर्व मंत्री विमला प्रधान का शुक्रवार को रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है.
रांची: झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री विमला प्रधान का शुक्रवार को रांची स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह सिमडेगा से दो बार भाजपा की विधायक रही थीं. उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है.
विमला प्रधान के निधन को भाजपा के साथ-साथ सिमडेगा और पूरे झारखंड के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है.
शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.