पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज सिमडेगा में

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज सिमडेगा में

सिमडेगा. भाजपा जिला कार्यालय सिमडेगा में जिलाध्यक्ष दीपक पुरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में वीबी जी राम जी के जिला संयोजक मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का 25 जनवरी को सिमडेगा आगमन हो रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य वीबी जी राम जी के बारे में चर्चा व मार्गदर्शन देना है. बैठक में आगामी नगर परिषद चुनाव पर भी चर्चा की जायेगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भी सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सुना जायेगा. उन्होंने बताया कि अर्जुन मुंडा के आगमन को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है. सभी कार्यकर्ता उत्सुकता के साथ अर्जुन मुंडा का गाजे-बाजे के साथ स्वागत करेंगे. कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारी सभी मोर्चा के पदाधिकारी सभी मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया. इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी. बैठक में मुख्य रूप पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक, जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष संजय ठाकुर, जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू, नरेंद्र बड़ाइक, विद्या बड़ाइक, जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभु भगत, एसटी मोर्चा अध्यक्ष राकेश रविकांत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा मिश्रा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरा राम, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष लिबनुष, दुर्ग विजय सिंह देव, अनूप केशरी, रवि वर्मा, रामविलास बड़ाइक, नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >