सत्य, प्रेम, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलें: जोसिमा खाखा

सत्य, प्रेम, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलें: जोसिमा खाखा

सिमडेगा: आरसी चर्च सोगड़ा में रविवार को प्रथम परम प्रसाद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर पात्रिक की अगुवाई में विशेष पवित्र मिस्सा पूजा संपन्न हुई. जिसमें उनका सहयोग फ़ादर अलेक्सियूस, फ़ादर ऑस्कर बेक ने किया. विशेष प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण कर अपने विश्वास जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय में प्रवेश किया. समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि परम प्रसाद ग्रहण करने के साथ बच्चों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है.बच्चे अपने जीवन में मसीही मूल्यों को अपनाएं तथा सत्य, प्रेम, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलें. उन्होंने कहा कि यह दिन बच्चों के जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार क्षण है. परम प्रसाद ग्रहण करना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रभु के साथ आत्मिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर है. उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह अपने माता-पिता, शिक्षकों और बुजुर्गों का सम्मान करें. नियमित रूप से प्रार्थना करें तथा शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी अपने जीवन में स्थान दें. आज के बच्चे ही कल के समाज और राष्ट्र के भविष्य हैं. यदि वह अच्छे संस्कारों, अनुशासन और ईश्वर के मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ेंगे तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. जोसिमा खाखा ने अभिभावकों से भी बच्चों को धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा देने तथा उन्हें अच्छे नागरिक के रूप में तैयार करने का आह्वान किया. मौके प्रचार अनिल कुजूर, प्रचार सिप्रियन कुंडी, सी मंजू, निर्मला मामता, उर्मिला, प्रतिमा, तारामणि, सुनीता, नीलिमा बड़ा, विक्टोर खेस, समीर किंडो, किशोर बाड़ा, किशोर मिंज, ललित तिर्की आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >