एनएफएसएनएम योजना के तहत किसानों का परिभ्रमण दल रवाना

उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर बस को किया रवाना, 25 किसान होंगे शामिल

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने एनएफएसएनएम योजना अंतर्गत आयोजित परिभ्रमण कार्यक्रम के लिए चयनित किसानों की बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. यह परिभ्रमण कार्यक्रम भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कल्याणपुर, कानपुर में आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम के तहत जिले के 25 किसानों व दो टीम लीडर को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं अनुसंधान कार्यों की जानकारी दी जायेगी. कार्यक्रम का प्रायोजन आत्मा, सिमडेगा द्वारा किया गया है. मौके पर उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, जिला आत्मा विभाग के उप परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार सिंह, श्री सौरभ समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा, शत-प्रतिशत कनेक्शन का निर्देश

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिले के छूटे हुए गांवों में चल रहे विद्युतीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में उपायुक्त ने जिले के शत-प्रतिशत घरों तक विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुराने विद्युत पोल हटाने व आवश्यकतानुसार शिफ्टिंग कार्य की जानकारी ली. साथ ही सर्वे के अनुरूप विद्युत कनेक्शन देने तथा ट्रांसफाॅर्मर अधिष्ठापन का कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल सिमडेगा एवं संबंधित संवेदक उपस्थित थे.

डिप्टीटोली जलस्रोत की शीघ्र सफाई करें

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में नगर परिषद अंतर्गत जलस्रोतों से संबंधित बैठक हुई. बैठक के दौरान जिले के विभिन्न वाटर बॉडी पर अतिक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गयी. नगर परिषद के प्रशासक ने बताया कि सिमडेगा शहरी क्षेत्र के केलाघाघ व डिप्टीटोली स्थित जलस्रोत नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. इस पर उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र के सभी जलस्रोतों की नियमित निगरानी करने तथा डिप्टीटोली जलस्रोत की शीघ्र सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही जलस्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में नगर परिषद प्रशासक, सिटी मैनेजर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >