हाथियों ने घर क्षतिग्रस्त किया, ग्रामीणों में दहशत

हाथियों ने घर क्षतिग्रस्त किया, ग्रामीणों में दहशत

जलडेगा. प्रखंड के टोनिया गांव में बीते दो दिनों से हाथियों के उत्पात से ग्रामीण भयभीत हैं. गुरुवार की शाम टोनिया रेलवे स्टेशन के समीप हाथियों का झुंड आ पहुंचा, जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. रात में लगभग 15 की संख्या में आये हाथियों के झुंड ने टोनिया निवासी गोडवीन कंडुलना के घर को निशाना बनाया और मिट्टी से बने घर को तोड़ दिया तथा घर में रखे अनाज को अपना निवाला बना लिया. घर क्षतिग्रस्त होने से घर में रखे पलंग, ड्रेसिंग टेबल आदि घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य रोजालिया शांता कंडुलना ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. कहा कि आये दिन हाथियों के आतंक से लोग परेशान हैं, लोगों के बीच भय बना हुआ है. दो दिन पूर्व जंगली हाथियों ने डेविड कंडुलना के घर को ध्वस्त किया था. परिजन किसी तरह से घर से भागकर अपनी जान बचायी. उन्होंने कहा कि गोडवीन कंडुलना का और घर भी नहीं है. इससे परिवार के समक्ष रहने का गंभीर संकट उत्पन्न हो गयह है. इधर, डेविड कंडुलना और गोडवीन कंडुलना ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >