रात होते ही सड़क पर उतर आते हैं 15-20 हाथी! आग जलाकर पहरा दे रहे ग्रामीण, धान के खेत भी निशाने पर

ठेठईटांगर के जोराम पंचायत में जंगली हाथियों के झुंड ने दहशत फैला दी है. रात में ग्रामीण आग जलाकर पहरा देने को मजबूर हैं, क्योंकि हाथी धान के खेतों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं.

ठेठईटांगर. प्रखंड के जोराम पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. रात में आग जलाकर पहरा देने को ग्रामीण मजबूर हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक ओड़िसा क्षेत्र से पिछले दिनों लगभग 15-20 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड क्षेत्र में आ गया है.

जंगल में डेरा, मुख्य पथ पर पहुंच रहे हाथी

जंगली हाथियों का झुंड अम्बापानी पथ के किनारे जंगल में डेरा डाले हुए है. मंगलवार को हाथियों को एनएच मुख्य पथ पर जोराम रानीबांध पावरग्रिड के नीचे जंगल में देखा गया है. ग्रामीणों के अनुसार रात होते ही हाथी मुख्य पथ पर आ जाते हैं.

धान के खेतों को पहुंचा रहे नुकसान

हाथियों द्वारा धान के खेतों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. इससे किसानों में भय और चिंता का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड के कारण रात में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और वे आग जलाकर पहरा देने को मजबूर हैं.

ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए जंगली हाथियों को भगाने की मांग की है, ताकि जान-माल और फसलों को नुकसान से बचाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >