ठेठईटांगर. प्रखंड के जोराम पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड के आने से ग्रामीणों में दहशत है. रात में आग जला कर पहरा देने को ग्रामीण मजबूर हो गये हैं.
जानकारी के मुताबिक ओडिशा क्षेत्र से पिछले दिनों लगभग 15 से 20 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड क्षेत्र में आ गया है.
अम्बापानी पथ के किनारे जंगल में डेरा डाले हुए हैं. मंगलवार को एनएच मुख्य पथ पर जोराम रानीबांध पावरग्रिड के नीचे हाथियों को जंगल में देखा गया है.
रात होते ही, मुख्य पथ पर आ जाते हैं. हाथियों द्वारा धान के खेतों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. जिससे किसानों में भय और चिंता का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द जंगली हाथियों को भगाने की मांग की है.
