बानो. कांग्रेंस के प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अजीत कंडुलना ने शनिवार को सिविल सर्जन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बानो क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के विषय पर विस्तृत चर्चा की. मुलाकात के दौरान अजीत कंडुलना ने बानो क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए अस्पतालों में आवश्यक सुविधाएं और संसाधन बढ़ाए जाने चाहिए. साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, दवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी रखी.इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के अभिषेक बागे, हर्षित सांगा, समीर तोपनो आदि मौजूद थे. सरहुल व ईद को लेकर दी जा रही विशेष छूट सिमडेगा. भरत वेजिटेबल एंड फ्रूट कंपनी के तरफ से सरहुल एवं ईद के अवसर पर प्याज, लहसुन, आलू, अदरक, तरबूज, केला अंगूर आदि पर विशेष छूट दी जा रही है. कंपनी के संचालक भरत प्रसाद ने बताया कि इस मौके पर प्याज 15 रुपये , आलू 10 रुपये, तरबूज 15 रुपये , लहसुन 80 रुपये, अदरक 60 रुपये, अंगूर 80 रुपये प्रति किलो एवं केला 40 रुपये दर्जन दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को आलू और प्याज 10-10 किलो दिया जायेगा. वहीं लहसुन व अंगूर एक-एक किलो दिया जायेगा. इच्छुक व्यक्ति 16 एवं 17 मार्च को सुबह 10 बजे से संध्या पांच बजे तक बाजार समिति प्रांगण में गोदाम नंबर दो में आ कर छूट का लाभ उठा सकते हैं.
बानो में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सिविल सर्जन से की चर्चा
कांग्रेंस के प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अजीत कंडुलना ने शनिवार को सिविल सर्जन से मुलाकात की.
