प्रदुमन साहू ने 90 प्रतिशत अंक लाकर बना टॉपर

आइसीएसइ बोर्ड की परीक्षा में डॉन बॉस्को विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत

कोलेबिरा. डॉन बॉस्को विद्यालय कोलेबिरा के आइसीएसइ बोर्ड की परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. आइसीएसइ बोर्ड से संचालित सिमडेगा जिले का यह पहला स्कूल है. इस विद्यालय से इस वर्ष कुल 32 छात्रों ने परीक्षा दी थी. सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की. इसमें प्रदुमन साहू ने 90 प्रतिशत, रुद्र गुप्ता ने 86 प्रतिशत व सत्यम कुमार ने 85 प्रतिशत अंक लाकर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रदुमन साहू ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व परिजनों को दिया है. वह आगे पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहते हैं. रुद्र गुप्ता ने भी अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों व परिजनों को दिया है. उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने की बात कही. तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सत्यम कुमार ने भी अपना सफलता का श्रेय विद्यालय के गुरुजनों को देते हुए कहा कि वह आगे की पढ़ाई पूरी कर सिविल सेवा के क्षेत्र में जाना चाहते हैं. छात्र-छात्राओं की इस सफलता से पूरे विद्यालय परिसर में खुशी की लहर है. प्रधानाचार्य फादर ज्योतिष कुमार किंडो, उप प्रधानाचार्य फादर कुलदीप खलखो, फादर जॉन खेस, फादर अनूप मिंज, फादर पूनम, शिक्षक जस्टिन केरकेट्टा, एंजेला कुजूर, अभिजीत रंजन, रुथ निधि तिर्की, विजय सोरेंग आदि शिक्षकों ने सफलता पर उन्हें बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >