लोकतंत्र की रक्षा में कांग्रेस कार्यकर्ता निभायें सक्रिय भूमिका: भूषण बाड़ा

लोकतंत्र की रक्षा में कांग्रेस कार्यकर्ता निभायें सक्रिय भूमिका: भूषण बाड़ा

सिमडेगा. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगोष्ठी सह एसआइआर को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में जिला प्रभारी डॉ अजय शाहदेव एवं महिला जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थे. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, संविधान के मूल्यों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया.जिला प्रभारी डॉ अजय शाहदेव ने प्रशिक्षण शिविर में आये तमाम कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद 1951 मे जनगणना शुरु हुई थी, तब से लेकर हर दस साल मे होने वाली जनगणना में इतनी गड़बड़ी कभी नही हुई थी. आज केन्द्र सरकार एक षड्यंत्र के तहत अल्पसंख्यक समुदाय और समान्य विचारधारा वालों का नाम मतदाता सूची से हटा रही है. किसी का नाम ना कटे और ना छुटे, इसपर काम करने की जरूरत है. आम जनता इनकी चाल को समझ रही है

साथ डॉ शाहदेव ने कहा कि भाजपा सिमडेगा में अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए बी टीम बना कर उसको अपने खर्च से चुनाव लड़ाने का संडयंत्र कर रही है. लेकिन यहां की आम जनता इनकी चाल को समझ रही है और किसी कीमत पर ऐसे लोगो को प्रश्रय नही देगी. महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि संगठन की मजबूती में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की.

कार्यक्रम में एसआईआर से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गयी. मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष अख्तर खान, सेवा दल संगठन अध्यक्ष सह जिला महासचिव सामरोम पौल तोपनो, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, सिमडेगा प्रखंड अध्यक्ष सिल्वेस्टर बघवार, पाकरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, जिला विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन (अक्षण),नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, विधायक प्रतिनिधि सलमान खान, विधायक प्रतिनिधि सज्जाद अंसारी, संजय तिर्की, अरविंद लुगुन, डॉ इम्तियाज हुसैन, अज़ीमुल्ला अंसारी, उर्मिला केरकेट्टा, सेराफिनुस कुल्लू,प्रतिमा कुजूर सोभेन तिग्गा,सुचिता तिर्की,राजकुमार कोइराला,संगीता देवी, रतन प्रसाद,कैलाश बंबालिया,सजदा खातून,दिव्या सोरेंग,सोनिया मिंज,रीता कीरो,प्रियंका देवी, वार्ड सदस्य ऐसा खातून,वार्ड सदस्य रोसा केरकेट्टा, वार्ड सदस्य अगुस्ता कुल्लू,मयंती तिर्की,रुस्तम खान,मो. अरमान,सलमान आरिफ आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >