बच्चों ने मां की पूजा कर मांगें विद्या, बुद्धि व विवेक

जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों में मनी मां सरस्वती की पूजा, जगह-जगह हुए कार्यक्रम

सिमडेगा. जिले में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास से की गयी. इस दौरान कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. शिक्षण संस्थानों, युवा संगठनों व स्कूलों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गयी. पूजा स्थलों व पंडालों को आकर्षक साज-सज्जा की गयी है. साथ ही पंडालों को जगमगाती लाइटों से सजाया गया है. जबकि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से भक्ति गीतों का प्रसारण जारी है. शहरी क्षेत्र में सिमडेगा कॉलेज, एसएस पल्स टू स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा, ब्रिलिएंट हाई स्कूल, सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर, तूफान क्लब , राम जानकी मंदिर मोहल्ला, श्याम पथ में बाल संघ, कुंज नगर, सलडेगा मुंडा टोली, सोनार टोली, नीचे बाजार सहित सभी विद्यालयों में श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजा संपन्न हुई. पूजा पंडालों में स्थापित मां सरस्वती के दर्शन व प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला दिनभर जारी रहा. स्कूली छात्र समेत शिक्षक इसमें व्यस्त दिखे. मौके पर कई संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में धूमधाम से विद्या अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा की गयी. विद्यालय परिसर में पंडाल बना कर मां शारदा का श्रद्धा और भक्ति पूर्वक पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ. पंडित शिव कुमार पाठक ने पूजन विधि संपन्न करायी गयी. मां सरस्वती की प्रतिमा को पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य अर्पित कर विद्या, बुद्धि व विवेक की कामना की गयी. विद्यालय के भैया-बहनों ने सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना, एवं मंत्रोच्चारण प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया. मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक, आचार्य ओम प्रकाश आलोक नाथ साहू, मनोज कुमार,अरुण अनुज तिग्गा , अभय तिर्की, बीरेंद्रनाथ मिश्रा, सीमा कुमारी, चंपा मांझी, सोनिया कुमारी, सीता देवी, ममता कुमारी, प्रमिला किंडो, मीरा कच्छप , टिकेश्वरी कुमारी, आशा मुंडा, उषा कुमारी, मुदित टोप्पो, संतोषी कुमारी, गौरी देवी, सुलोचना कुमारी, गीता कुमारी, रश्मि बड़ाइक, अनीता कुमारी, साधना कुमारी, अलका कुमारी, रोशनी कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >