बाल सांसदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह

कोलेबिरा. डॉन बॉस्को विद्यालय जामटोली कोलेबिरा में बाल सांसदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह हुआ. कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षक जस्टिन केरकेट्टा ने किया. समारोह का उद्घाटन विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर फादर जोन, उप प्राचार्य फादर कुलदीप खलखो ने संयुक्त रूप से किया. समारोह में विद्यालय के विभिन्न पदों के लिए चयनित विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराया गया. हेड ब्वॉय के रूप में आशुतोष गुप्ता, हेड गर्ल के रूप में अंशु प्रिया, सहायक हेड ब्वॉय के रूप में रेहान मियां तथा सहायक हेड गर्ल के रूप में हीरामणि कुमारी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली. विद्यालय के अन्य विभागों के मंत्री के रूप में श्वेता डुंगडुंग, एमी डुंगडुंग, सिमरन किंडो, उत्कर्ष कुमार कश्यप, असीम केरकेट्टा, लीजा रोज बाड़ा, रोशन गोप, तुषार लकड़ा, ईशा कुमारी, निहारिका कुमारी, मौसमी लकड़ा समेत अन्य विद्यार्थियों ने हाउस कैप्टन व क्लास मॉनिटर के रूप में शपथ ग्रहण किया. मौके पर फादर जोन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक लीडर का जीवन चुनौतियों से भरा होता है. एक अच्छे नेता का परम कर्तव्य अनुशासित रहते हुए लोगों की सेवा करना है. नेतृत्व का कार्य जिम्मेदारियों से भरा होता है, इसलिए विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए. समारोह का समापन स्कूल गान के साथ हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में सर जस्टिन, सर अमित, सर विजय, सर अजय व विद्यालय के अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >