सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 25 जनवरी को विकसित भारत जी राम जी से संबंधित सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने बताया कि जी राम जी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ यदुनाथ पांडेय व पूर्व मंत्री विमला प्रधान उपस्थित रहेंगे. उन्होंने बताया कि विकसित भारत जी राम जी योजना केंद्र सरकार की विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण है, जो मनरेगा को सशक्त करते हुए ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष में एक सौ के बजाय 125 दिन के रोजगार की गारंटी देती है. साथ ही मजदूरी भुगतान में तेजी, काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता, जल संरक्षण, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर व आजीविका से जुड़े कार्यों पर फोकस करती है. जिसका लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना है. विकसित भारत जी राम जी का जिला संयोजक मुकेश श्रीवास्तव एवं सह संयोजक मनोज साय व संजय ठाकुर को बनाया गया है. भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, मोर्चा के पदाधिकारी, सभी शक्ति केंद्र के संयोजक, सह संयोजक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, सभी मंडल के कार्यकर्ता, किसान, मजदूर समेत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
