बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेल

बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेल

सिमडेगा. सिमडेगा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि वादी रोहित साव द्वारा बताया गया कि उनकी मोटरसाइकिल अपने पड़ोसी के घर के बरामदा में रखा था, जिसे 17 मई को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है. ग्रामीणों के माध्यम से पता चला कि क्रूशकेला घुटटोली के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल को चोरी-छिपे पैदल धकेलते हुए ले जा रहा है. सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय कि निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस जैसे क्रूशकेला पहुंची, तो पुलिस को देख कर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़ कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया. पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पूछने पर अपना नाम सद्दाम अंसारी (पिता- शमसुद्दीन अंसारी, पानी टंकी लिलकोठी, थाना- डेहरी, जिला रोहतास (बिहार) बताया. वहीं वर्तमान पता कुल्लू मोहल्ला पहाड़ी हुसैन नगर थाना डालटेनगंज, पलामू बताया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है. इधर, ऑपरेशन रेड हंट के तहत विशेष छापेमारी अभियान चला कर स्थायी (लाल वारंटी) पूरन कच्छप, जो वर्तमान में रांची जिला के ग्राम बड़ा घाघरा, थाना डोरंडा में छिप कर रह रहा था .उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >