सिमडेगा में बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, ऐसे हुआ हादसा

सिमेडगा में हो युवकों की मौत बाइक दुर्घटना में हो गयी है. दोनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे इसी दौरान उनकी मौत तेलंगा नाला में गिरने से हो गयी.

रविकांत साहू, सिमडेगा : सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी है. ये हादसा ओड़गा ओपी अंतर्गत तेलंगा नाला के समीप सोमवार देर रात हुआ. जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक में सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर तेलंगा नाला में गिर गयी. इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

मृत युवकों में एक की नहीं हो पायी है पहचान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया जबकि मृत युवक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. लेकिन घायक युवक की मौत इलाज के दरम्यान हो गयी. घायक युवक की मौत के बाद पुलिस ने उसे भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृत युवकों में से एक की पहचान रामजोल निवासी महेश प्रसाद के रूप में की गई है. वहीं दूसरे की शिनाख्त अब तक नहीं हो पायी है.

Also Read:होली के दिन सिमडेगा में जंगली सूअर ने मचाया आतंक, हमले में एक की मौत

दो दिन पूर्व ही बाइक हादसे में एक व्यक्ति की हुई थी मौत

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही आलोक किड़ो नामक व्यक्ति की सड़कक हादसे में मौत हो गयी थी. वह अपने घर रेंगारी के तरफ बाइक से जा रहा था इस दौरान उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी थी. जानकारी के मुताबिक उनके सर और सीने में गंभीर चोट आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >