ठेठईटांगर. झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि पिछले दो महीने से नहीं मिलने से लाभुक काफी परेशान हैं. इस संबंध में ठेठईटांगर निवासी सुनैना देवी ने कहा कि झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना काफी लाभदायक योजना है. इसका लाभ मिलने से बच्चों को पढ़ाने में सहयोग मिल रहा है, लेकिन पिछले दो महीने से पैसा खाता में नहीं आने से काफी दिक्कत हो रही है. सरकार को इस पर विशेष ध्यान देते हुए राशि डालनी चाहिए. राइबहार निवासी बिनीता डुंगडुंग ने कहा कि मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का पैसा पिछले दो महीने से नहीं मिलने से महंगाई की इस दौर में काफी दिक्कत हो रही है. सरकार को योजना की राशि प्रत्येक माह डालनी चाहिए.
मईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से लाभुक परेशान
मईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से लाभुक परेशान
