सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को फ्रेंड्स क्लब झारसुगुड़ा और राजा स्पोर्ट्स बरियातू (रांची) के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया.
रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज की
इसमें बरियातू रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया. सरगुजा एफसी छत्तीसगढ़ और राजा स्पोर्ट्स बरियातू रांची के बीच 15 अगस्त को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.
तीसरे और चौथे स्थान के लिए इस दिन होगा मुकाबला
वहीं तीसरे और चौथे स्थान के लिए बुधवार को दोपहर 3.30 बजे फ्रेंड्स क्लब झारसुगुड़ा और पीके ब्रदर्स एफसी गुमला के बीच मुकाबला होगा.
