प्रचार का शोर थमा

कोलेबिरा : प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार-प्रसार का शोर थम गया. विदित हो कि पांच दिसंबर को प्रखंड में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड सदस्य के चुनाव होना है. अब सभी प्रत्याशी डोर-टू-डोर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे. चुनाव प्रचार का […]

कोलेबिरा : प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार-प्रसार का शोर थम गया. विदित हो कि पांच दिसंबर को प्रखंड में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड सदस्य के चुनाव होना है. अब सभी प्रत्याशी डोर-टू-डोर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे. चुनाव प्रचार का शोर थमते ही प्रखंडवासियों ने राहत की सांस ली है. तीन दिसंबर को दोपहर तीन बजे के बाद सभी प्रत्याषियों ने अपना-अपना चुनाव प्रचार वाहन को बंद कर ग्रामवासियो से पैदल मिल रहे हैं.

1216 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

तृतीय चरण के मतदान को संपन्न कराने के लिए कुल 1216 मतदानकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. दोनों प्रखंडों को मिला कर कुल 304 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. कोलेबिरा प्रखंड के 142 केंद्रों के लिए 568 एवं बानो प्रखंड के 162 मतदान केंद्र के लिए 648 मतदान कर्मियों को नियुक्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >