सिमडेगा : शहरी क्षेत्र में दीपो का पर्व दीपावली धूमधाम से मनायी गयी. दीपावली के अवसर पर शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्राें में भी लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों का रंगरोगन कराया.
घरों व प्रतिष्ठानों में विद्युत बल्बों की सजावट की. शाम होते ही लोगों अपने-अपने घरों के अलावा प्रतिष्ठानों में दीया जलाया. जलता हुआ दिया दूर तक अत्यंत ही आकर्षक लग रहा था.
घरों के अलावा अन्य स्थानों पर भी दीया जलाये गये. लोगों को मंदिरों के अलावा पीपल के वृक्ष के नीचे भी दीया जलाते हुए देखा गया. पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया.
बच्चे नये परिधानों में फूलझड़ी की रोशनी पर झूमते नजर आये. घरों व प्रतिष्टानों के बाहर आकर्षक रंगोली बनायी गयी. देर रात तक घरों व प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा होती रही. लोग एक दूसरों के घरों में जाकर दीपावली की बधाइयां दी. रात भर शहरी क्षेत्र में बमों का धमाका गूंजता रहा.
