मुखिया पद के लिए 19 लोगों ने नामांकन किया

बानो(सिमडेगा) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे दिन मुखिया पद में 19 प्रत्याशी व वार्ड में 74 प्रत्याशी ने नामांकन किया. मु खिया पद के लिए सीओ हारुण रसीद व वार्ड प्रत्याशी बीडीओ सुलेमान मुंडरी के पास परचा दाखिल किया. मुखिया पद के लिए 11 पुरुष प्रत्याशी आठ महिला प्रत्याशी ने नामांकन किया. उकौली पंचायत […]

बानो(सिमडेगा) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे दिन मुखिया पद में 19 प्रत्याशी व वार्ड में 74 प्रत्याशी ने नामांकन किया. मु खिया पद के लिए सीओ हारुण रसीद व वार्ड प्रत्याशी बीडीओ सुलेमान मुंडरी के पास परचा दाखिल किया. मुखिया पद के लिए 11 पुरुष प्रत्याशी आठ महिला प्रत्याशी ने नामांकन किया.
उकौली पंचायत से वरदान गुड़िया, इमिल कंडुलना, नेलसन मुंडा, सुगड़ सुलेमान जोजो, मरसलायणी बगरैला, नरेंद बड़ाइक, वितुंका से मंगरा मुंडा, सुदर्शन सुरीन, साहुबेड़ा से आसेन डांग, ऐमलेन उषा बागे, डुमरिया से ललिता जोजो, बड़काडुइल पंचायत से सुभनासी कंडुलना, कोनसोदे से बीरबल बड़ाइक, सिम्हातु से चंदवती देवी, बेड़ाइरगी से बोनीफास मिंज, सोय से मरलन बरला, बानो से सुनीता गुड़िया, पबुड़ा से सुषमा होरो, सुभाषी मुंडा नें नामांकन किया. वार्ड में 45 महिला 29 पुरुष ने बीडीओ सुलेमान मुंडरी के पास परचा दाखिल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >