महिला का शव बरामद

केरसई(सिमडेगा) : केरसई थाना क्षेत्र के गोरारजोर से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक कोनसकेली माकुरटोली निवासी 28 वर्षीय कमला कुमारी गोरारजोर निवासी रामहरि साव के घर में रह कर काम करती थी. गुरुवार की सुबह उसका शव रामहरि साव के खेत से पुलिस ने बरामद किया गया. अनुमान […]

केरसई(सिमडेगा) : केरसई थाना क्षेत्र के गोरारजोर से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक कोनसकेली माकुरटोली निवासी 28 वर्षीय कमला कुमारी गोरारजोर निवासी रामहरि साव के घर में रह कर काम करती थी.

गुरुवार की सुबह उसका शव रामहरि साव के खेत से पुलिस ने बरामद किया गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त महिला की हत्या कर खेत में फेंक दिया गया था. पुलिस के अनुसार महिला की मृत्यु दो तीन पूर्व हुई है. उसके शरीर पर चोट के निशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >