135 प्रत्याशियों ने परचा भरा

सिमडेगा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 135 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किये.जिला परिषद के लिये मात्र एक प्रत्याशी मधुरा बा ने सिमडेगा प्रखंड के लिए अपर समाहर्ता नागेंद्र कुमार सिन्हा के समक्ष परचा दाखिल किया. यहां पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में […]

सिमडेगा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 135 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किये.जिला परिषद के लिये मात्र एक प्रत्याशी मधुरा बा ने सिमडेगा प्रखंड के लिए अपर समाहर्ता नागेंद्र कुमार सिन्हा के समक्ष परचा दाखिल किया. यहां पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुडू उपस्थित थे.

वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिये एसडीओ दिलेश्वर महतो के समक्ष 23 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. इसमें केरसई प्रखंड के तीन, सिमडेगा प्रखंड के छह, पाकरटांड़ प्रखंड के छह एवं कुरडेग प्रखंड के आठ प्रत्याशी शामिल हैं.

यहां पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उप समाहर्ता जेम्स सुरीन, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी उमा शंकर बड़ाइक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पवन कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हरिश्चंद्र भगत उपस्थित थे. मुखिया के पद के लिये कुल 33 एवं वार्ड सदस्य के लिए कुल 78 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >