बोलबा में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचला

हाथियों ने घर भी ध्वस्त किया बोलबा : प्रखंड के पालेमुंडा आसन टोली में रात के लगभग 11 बजे जंगली हाथियों ने मारकुस केरकेट्टा (उम्र 75 साल) को रौंद के मार डाला. मारकुस जंगली हाथी के गांव में आने की सूचना पाकर अपने बेटा के साथ भाग रहा था. इसी क्रम में मारकुस जंगली हाथियों […]

हाथियों ने घर भी ध्वस्त किया
बोलबा : प्रखंड के पालेमुंडा आसन टोली में रात के लगभग 11 बजे जंगली हाथियों ने मारकुस केरकेट्टा (उम्र 75 साल) को रौंद के मार डाला. मारकुस जंगली हाथी के गांव में आने की सूचना पाकर अपने बेटा के साथ भाग रहा था. इसी क्रम में मारकुस जंगली हाथियों के बीच घिर गया.
हाथियों ने मारकुस को कुचल कर मार डाला. वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये मुआवजा के रूप में दिया गया. वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मुआवजे में 2 लाख 40 हजार रुपया बाद में दिया जायेगा. जनप्रतिनिधि बिरसा मांझी द्वारा 50 किलो चावल दिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना स्थल पर वन पाल शिवशंकर भगत कौशल्या देवी कर्मिला, उमेश प्रसाद सिंह, जोन तिर्की आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >