शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं : डीइओ

डीइओ के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित सिमडेगा : साइमन तिग्गा उच्च विद्यालय में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा के सम्मान में विदायी समारोह का आयोजन किया गया. डीइओ अपराजिता झा को विद्यालय के विद्यार्थियों व प्रधानाध्यापिका ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत करते कार्यक्रम स्थल तक लाया. पारंपरिक ढंग से हाथ धुलाई […]

डीइओ के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित
सिमडेगा : साइमन तिग्गा उच्च विद्यालय में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा के सम्मान में विदायी समारोह का आयोजन किया गया. डीइओ अपराजिता झा को विद्यालय के विद्यार्थियों व प्रधानाध्यापिका ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत करते कार्यक्रम स्थल तक लाया.
पारंपरिक ढंग से हाथ धुलाई कर एवं बूके देकर उनका स्वागत किया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजेला तिग्गा ने डीइओ श्रीमती झा को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. विद्यार्थियों से स्वागत गीत प्रस्तुत किया. साथ ही छात्राओं ने आकर्षक मंगलाचरण नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा.
छात्राओं ने अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. कार्यक्रम के दौरान डीइओ अपराजिता झा ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है. बच्चे मन लगा कर पढ़ाई करें और लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करें.
कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें. उन्होंने कहा कि मेहनत व लगन से ही सफलता मिलती है. शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के उज्वल भविष्य बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें. कार्यक्रम का संचालन सफीक खान ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >