सिमडेगा़ : आठ साल पूर्व बानो प्रखंड के कनारोआ मिठाईटोली की एक नाबालिग युवती को दलाल द्वारा बहला फुसला कर दिल्ली ले जाया गया था. उक्त युवती को मथुरा से पुलिस ने बरामद कर परिवारवालों को सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक बरसलोया निवासी शंकर नायक द्वारा उक्त युवती को दिल्ली ले जाकर एक प्लसमेंट सेल में बेच दिया गया था.
इसके बाद से ही युवती परिवार के संपर्क में नहीं थी. काफी खोजबीन करने के बाद युवती नहीं मिली तो युवती के पिता ने पांच जून 2015 को बाल मित्र थाना में मामला दर्ज कराया.
मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आयी तथा दलाल शंकर नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दलाल के निशानदेही बाल मित्र थाना प्रभारी रामाशीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस छानबीन कर रही थी. इसी क्रम में युवती को मथुरा के एक घर से उसे बरामद किया गया.
