सिमडेगा : स्थानीय गांधी मैदान में गुजराती समाज हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट संस्थान रांची द्वारा भारतीय शिल्प व्यापार मेला का आयोजन किया गया है. मेले में सुबह 11 बजे से रात्रि नौ बजे तक खरीदारी की जा सकती है.
मेले में भारत के विभिन्न प्रांतों के हस्त शिल्पियों द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी गयी है तथा बिक्री भी की जा रही है.मेले में कच्छ की चादरें, दिल्ली की क्रोकरी, बनारसी सूट एवं साड़ी, बंगाल का कांधा वर्क, गुजराती सूट एवं चादर, पंजाब का फुलकारी सूट एवं चुन्नी, आसाम का बांस से बने सामान, सहारनपुर का फर्नीचर, खादी ग्रामोद्योग के कपड़े, आयुर्वेदिक दवाइयां, नागालैंड का ड्राई फ्लावर, बंगाल का जूट बैग, झारखंड का डोकरा आर्ट, ज्वेलरी, कालीन, हरियाणा के चादर एवं पर्दे, मुरादाबाद के पीतल से बने सामान आदि के स्टॉल लगाये गये हैं. मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्टॉल लगाया गया है.
