50 हजार का अवैध लकड़ी जब्त

कोलेबिरा. वन विभाग के अधिकारियों ने लगभग 50 हजार रुपये की कीमत का सखुआ का बोटा जब्त किया है. थाना क्षेत्र के डुरीलारी पथ पर लकड़ी जब्त हुआ. सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के डुरीलारी पथ के किनारे सखुआ का लगभग 26 बोटा लावारिस हालत में पड़ा हुआ था. इसकी जानकारी वन विभाग को दी […]

कोलेबिरा. वन विभाग के अधिकारियों ने लगभग 50 हजार रुपये की कीमत का सखुआ का बोटा जब्त किया है. थाना क्षेत्र के डुरीलारी पथ पर लकड़ी जब्त हुआ. सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के डुरीलारी पथ के किनारे सखुआ का लगभग 26 बोटा लावारिस हालत में पड़ा हुआ था. इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी. वन विभाग के रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने सहकर्मियों के साथ घटना स्थल पर जा कर लकड़ी को जब्त किया. रेंजर के साथ वनपाल राम कुमार, वनरक्षी अशोक झा भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >