खेतों में पानी भरने से फसल बरबाद

कलवर्ट को सही तरीके से नहीं बनाने का आरोप, कलवर्ट के कारण ही उत्पन्न हुई है यह स्थिति सिमडेगा : बुधवार की रात आयी मूसलधार बारिश के कारण कामतारा डीपाटोली में खेतों में पानी भर गये. इससे लगभग दस एकड़ जमीन में लगी धान की फसल बरबाद हो गयी. उक्त स्थिति कलवर्ट के कारण उत्पन्न […]

कलवर्ट को सही तरीके से नहीं बनाने का आरोप, कलवर्ट के कारण ही उत्पन्न हुई है यह स्थिति
सिमडेगा : बुधवार की रात आयी मूसलधार बारिश के कारण कामतारा डीपाटोली में खेतों में पानी भर गये. इससे लगभग दस एकड़ जमीन में लगी धान की फसल बरबाद हो गयी. उक्त स्थिति कलवर्ट के कारण उत्पन्न हुई है.
ग्रामीणों का कहना है कि पतराटोली व तामड़ा पुल के बीच में कलवर्ट को सही ढंग से नहीं बनाया गया है.जिस कारण पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पाता है. परिणाम स्वरूप खेतों में पानी भर गया. जिन लोगों के फसल बरबाद हुए हैं. इसमें इलियस किंडो, रूपेंद्र रावत, प्रमोद प्रसाद, फिलोमिना तिग्गा, मधुसूदन रावत, भोल रावत व महेश्वर रावत सहित अन्य किसान शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >