विद्युत करंट लगने से एक की मौत

सिमडेगा. करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना ओड़गा ओपी क्षेत्र में घटी. जानकारी के मुताबिक ओडि़शा निवासी 50 वर्षीय सावन कुमार ओड़गा किसी काम से आये थे. काम के बाद वे घर वापस जा रहे थे. इसी बीच ओड़गा व ओडि़शा के सीमा पर 11 हजार का विद्युत प्रवाहित तार टूट […]

सिमडेगा. करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना ओड़गा ओपी क्षेत्र में घटी. जानकारी के मुताबिक ओडि़शा निवासी 50 वर्षीय सावन कुमार ओड़गा किसी काम से आये थे. काम के बाद वे घर वापस जा रहे थे. इसी बीच ओड़गा व ओडि़शा के सीमा पर 11 हजार का विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरा हुआ था. सावन कुमार किसी प्रकार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गये. उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >