सिमडेगा : स्थानीय जैन भवन में हर्षोल्लास के साथ भगवान महावीर जयंती मनायी गयी. सुबह आठ बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा की शुरुआत जैन भवन परिसर से की गयी. शोभायात्रा में शामिल लोग मुख्य पथ, महावीर चौक, झूलन सिंह चौक, कचहरी रोड होते हुए पुन: जैन भवन पहुंचे. शोभायात्रा में शामिल लोग भगवान महावीर की जयकारे लगा रहे थे.
शोभायात्रा में भगवान महावीर की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. शोभा यात्रा का नेतृत्व नेमीचंद जैन, दरबारी लाल जैन, प्रेमचंद जैन, राजकुमार जैन, रामवतार अग्रवाल आदि कर रहे थे. शोभायात्रा के बाद जैन भवन में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें हस्त लेखन जूनियर, हस्त लेखन सीनियर, चित्रकला जूनियर, चित्रकला सीनियर, मेहंदी, प्रश्न मंच, मोमबत्ती जलाओ, फैंसी ड्रेस, संगीत, नृत्य एकल व सामूहिक, नवकार महामंत्र आदि प्रतियोगिता शामिल है. प्रतियोगिता में शामिल सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोषी देवी उपस्थित थे.
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अशोक जैन मोहित, अशोक जैन राज, विमल जैन, विकास जैन, योगेंद्र रोहिल्ला, सुशील जैन, नेमी चंद्र जैन, दरबारी लाल जैन, रामनारायण रोहिल्ला, प्रेमचंद्र जैन, राजकुमार जैन, रामवतार अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, मनोज जैन के अलावा अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
