प्रत्येक बुधवार को मिलेगा आयरन का ब्लू टैबलेट

सिमडेगा : सदर अस्पताल स्थित सिविल सजर्न कार्यालय के सभागार में डब्लयूआइएफएस (साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड संपूरक) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य पदाधिकारियों व कर्मियों को बताया गया कि […]

सिमडेगा : सदर अस्पताल स्थित सिविल सजर्न कार्यालय के सभागार में डब्लयूआइएफएस (साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड संपूरक) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य पदाधिकारियों व कर्मियों को बताया गया कि विफ्स कार्यक्रम में जिले के सभी स्कूलों में चलाना है.
इस कार्यक्रम को स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सहयोग से चलाया जायेगा. कार्यक्रम के तहत सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को स्कूल में अध्ययनरत 10 से 19 साल तक के बच्चों को मध्याह्न् भोजन के बाद आयरन की एक ब्लू टैबलेट देना है. बताया गया कि जिले के कुल 858 शिक्षकों को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है जिन्हें प्रशिक्षण देना है.प्रशिक्षण के बाद उक्त शिक्षक ही बच्चों को आयरन की गोली देंगे तथा खुद भी खायेंगे. उपस्थित सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र को इस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया. शिविर में मुख्य रूप से एसीएमओ डॉ बेनेदिक मिंज, यूनिसेफ निलेश, डीपीएम अनिल बरला के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >