पहले चाचा को मार कर घायल किया, फिर आत्महत्या की

मामला केरसई थाना के बासेन बखानटोली का केरसई(सिमडेगा) : केरसई थाना क्षेत्र के बासेन बखान टोली में भतीजे ने अपने चाचा को टांगी से मार कर घायल किया, फिर जहर खा कर आत्म हत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे बखानटोली निवासी जगेश्वर मांझी अपने घर में गाय को पुआल […]

मामला केरसई थाना के बासेन बखानटोली का
केरसई(सिमडेगा) : केरसई थाना क्षेत्र के बासेन बखान टोली में भतीजे ने अपने चाचा को टांगी से मार कर घायल किया, फिर जहर खा कर आत्म हत्या कर ली.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे बखानटोली निवासी जगेश्वर मांझी अपने घर में गाय को पुआल खिला रहा था. इसी क्रम में उसका भतीजा रघुनाथ मांझी टांगी ले कर वहां पहुंचा और उसके सिर व पीठ पर वार कर दिया. इस घटना में जगेश्वर मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया. इस क्रम में घायल जगेश्वर मांझी ने बताया कि उसका भतीजा रघुनाथ मांझी द्वारा हमेशा डायन व ओझा गुणी का आरोप लगाया जाता था. जिसको लेकर ही उसने टांगी से वार कर घायल कर दिया.
इधर आरोपी रघुनाथ मांझी को पुलिस गिरफ्तार करने के लिये बासेन बखानटोली पहुंची तो पुलिस को उसका शव मिला. पुलिस को जानकारी दी गयी कि दिन के लगभग दो बजे रघुनाथ मांझी ने जहर खा कर आत्म हत्या कर ली. इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >