सेवा मतदाता सूची में नाम दर्ज किया गया

सिमडेगा : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप में सेवा मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी दिलेश्वर महतो उपस्थित थे. शिविर में कैंप कर रह रहे सी 94 वाहिनी के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों का नाम सेवा मतदाता सूची में […]

सिमडेगा : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप में सेवा मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी दिलेश्वर महतो उपस्थित थे. शिविर में कैंप कर रह रहे सी 94 वाहिनी के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों का नाम सेवा मतदाता सूची में दर्ज किया गया. कंपनी कमांडर कुमार राजीव ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है.
देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान करने का अधिकार है. इसी उद्देश्य से सीआरपीएफ के जवानों का नाम भी सेवा मतदाता सूची में दर्ज किया जा रहा है. ताकि सीआरपीएफ के जवान भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. मौके परसीआरपीएफ के निरीक्षक भगवान सिंह, राजकुमार भड़इया के अलावा कंपनी के जवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >