दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

बानो (सिमडेगा) : बानो में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल का इलाज बानो स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. जहां घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. घटना 11 मार्च को सुबह लगभग 10.30 बजे की […]

बानो (सिमडेगा) : बानो में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल का इलाज बानो स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. जहां घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. घटना 11 मार्च को सुबह लगभग 10.30 बजे की है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बानो रेलवे स्टेशऩ जानेवाली सड़क स्थित मसजिद के समीप ट्रक व मोटसाइकिल में टक्कर हो गयी. इससे मोटरसाइकिल सवार चोड़ोरदा निवासी नितरन सुरीन (25) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि सुनील कंडुलना गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल का इलाज बानो स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घटना की जानकारी होने पर बानो पुलिस ने ट्रक व मोटरसाइकिल को अपने कब्जे कर लिया. ट्रक चालक भागने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >