भाजपा का सदस्यता अभियान जारी

सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी का जिले में चलाया जा रहा सदस्यता अभियान जारी है. सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है. प्रभारियों को लक्ष्य भी दिये गये हैं. लक्ष्य के मुताबिक कार्य किया जा रहा है. नगर क्षेत्र प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 6000 […]

सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी का जिले में चलाया जा रहा सदस्यता अभियान जारी है. सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है. प्रभारियों को लक्ष्य भी दिये गये हैं. लक्ष्य के मुताबिक कार्य किया जा रहा है. नगर क्षेत्र प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 6000 सदस्य बनाने का लक्ष्य है. इसमें से अब तक दो हजार पांच सौ सदस्य बना लिये गये हैं. ग्रामीण प्रभारी दीपक पूरी ने बताया कि अब तक 4000 सदस्य बनाये गये हैं. केरसई प्रखंड के प्रभारी अमन नाथ बामलिया ने सदस्यता अभियान तेजी से जारी है. घर-घर जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है. कुरडेग प्रखंड के अध्यक्ष रामचंद्र साय ने बताया कि प्रखंड में अब तीन हजार लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >