सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी

सिमडेगा. जलडेगा व बांसजोर में भारतीय जनता पार्टी प्रखंड समिति की बैठक हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर व मनोज नागेसिया उपस्थित थे. बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. साथ ही सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक के बाद घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया गया. जिला अध्यक्ष संजय […]

सिमडेगा. जलडेगा व बांसजोर में भारतीय जनता पार्टी प्रखंड समिति की बैठक हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर व मनोज नागेसिया उपस्थित थे. बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. साथ ही सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक के बाद घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया गया. जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि प्रखंड के प्रभारी अपनी जिम्मेवारियों को पूरा करें तथा सदस्यता अभियान के तहत दिये गये लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करें. मौके पर प्रेमचंद मांझी, मोतीलाल सिंह, प्रदीप सिंह, शीतल सिंह, हेबन बागे, बेंजामिन, एडवम सोरेंग, त्रिभुवन मांझी, नारायण मांझी, विश्राम प्रधान, रामचंद्र गंझू, शंभु लोहरा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >