विद्यार्थियों की मौत पर शोक सभा हुई

फोटो फाइल:17एसआइएम:8-शोक सभा में उपस्थित लोगकोलेबिरा. एसके बागे कॉलेज के तीन विद्यार्थियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर कॉलेज परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गयी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की […]

फोटो फाइल:17एसआइएम:8-शोक सभा में उपस्थित लोगकोलेबिरा. एसके बागे कॉलेज के तीन विद्यार्थियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर कॉलेज परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गयी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी. वक्ताओं ने कहा कि एक साथ तीन-तीन छात्रों की मौत काफी दुखद है. इस घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. शोक सभा में माहौल काफी गमगीन था तथा कई लोगों की आंखें छलक आयी. मालूम हो कि मंगलवार को कोलेबिरा-लचड़ागढ़ मुख्य पथ स्थित जेराल्ड टोगंरी के समीप सड़क दुर्घटना मे एसके बागे कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गयी थी. जिसमंे बानो निवासी ज्योतिष हेब्रोंम, सुनील हेम्ब्रोम व दानियल हेम्ब्रोम शामिल हैं. उक्त तीनों एसके बागे महाविद्यालय इंटर की जांच परीक्षा देने मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी क्रम में एक ट्रक में उन्हें चपेट में ले लिया था. शोक सभा के बाद बुधवार को होने वाली परीक्षा मानव विज्ञान, व्यावसायिक गणित एवं गणित की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया. उक्त परीक्षा अब 19 दिसंबर को होगी. इस अवसर पर प्राचार्य तुलसी प्रसाद साहू, बालमुकु न्द प्रसाद, रमन ठाकुर, संजय प्रसाद, रोजालिया टोपनो, श्री साहू, प्रभा तिर्की, ब्रजेश प्रसाद, त्रिलोचन साहू, अभय कुमार, रघुवीर प्रसाद, अजय कुमार, रीना कुमारी, सुबोध कुमार के अलावे छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >