आच्छादन का लक्ष्य प्राप्त करें

फोटो फाइल:17एसआइएम:6-बैठक में उपस्थित कृषि पदाधिकारीसिमडेगा. जिला कृषि कार्यालय में प्रखंड कृषि पदाधिकारियों की बैठक जिला कृषि पदाधिकारी अनिमानंद टोप्पो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये गये. रबी फसल कार्यक्रम पर चर्चा की गयी तथा आच्छादन का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. किसान क्रेडिट कार्ड […]

फोटो फाइल:17एसआइएम:6-बैठक में उपस्थित कृषि पदाधिकारीसिमडेगा. जिला कृषि कार्यालय में प्रखंड कृषि पदाधिकारियों की बैठक जिला कृषि पदाधिकारी अनिमानंद टोप्पो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये गये. रबी फसल कार्यक्रम पर चर्चा की गयी तथा आच्छादन का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. किसान क्रेडिट कार्ड वितरण का भी लक्ष्य प्राप्त करने को कहा गया. बीजीआरआई योजना के तहत कृषि यंत्र वितरण हेतु सूची प्रखंड योजना समिति से पारित करा कर जमा करने का निर्देश दिया गया. मनरेगा के तहत बंजर भूमि को खेती योग्य बनाने पर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुलदीप ओहदार, विनोद बिहारी दास, मधुसूदन सिंह, जोगिया उरांव, योगेंद्र मेहरा सहित सभी प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >