:5::::: जामबहार की टीम विजयी

फोटो फाइल:17 एसआइएम:3-कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य.सिमडेगा. बीरू स्थित हाई स्कूल मैदान में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में फुटबॉल व हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. उदघाटन बीरू पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मुकेश पंडा ने किया. फुटबॉल प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में जेएनवाइएस क्लब जामबहार की टीम ने अंकूरा की टीम को […]

फोटो फाइल:17 एसआइएम:3-कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य.सिमडेगा. बीरू स्थित हाई स्कूल मैदान में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में फुटबॉल व हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. उदघाटन बीरू पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मुकेश पंडा ने किया. फुटबॉल प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में जेएनवाइएस क्लब जामबहार की टीम ने अंकूरा की टीम को 2-0 से पराजित किया. हॉकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंबापानी की टीम ने फरसबेड़ा को 1-0 से एवं फुटबॉल बालिका वर्ग में स्वर संगम जामबहार ने फरसाबेड़ा को 2-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. इस अवसर पर महिमा केरकेट्टा, बसंत सोरेंग, श्रवण कुमार बड़ाइक, रंजीत मांझी,संजय केरकेट्टा, संजीत मांझी, सुरेंद्र प्रधान, एनानी डांग, दीपक लोहरा, सेकशन किड़ो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >