उपायुक्त ने मतगणना व्यवस्था का जायजा लिया

सिमडेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सिमडेगा दीप्रवा लकड़ा ने 23 दिसंबर को होनेवाली मतगणना की व्यवस्था का जायजा लिया. वह मंगलवार को मतगणना व्यवस्था का जायजा लेने एसएस हाई स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पहंुचे. उन्होंने बताया कि जिले के अंतर्गत आनेवाले दो विधान सभा 70-सिमडेगा (अज़ज़ा़) एवं 71-कोलेबिरा (अज़ज़ा़) में पड़े मतदान की गिनती […]

सिमडेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सिमडेगा दीप्रवा लकड़ा ने 23 दिसंबर को होनेवाली मतगणना की व्यवस्था का जायजा लिया. वह मंगलवार को मतगणना व्यवस्था का जायजा लेने एसएस हाई स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पहंुचे. उन्होंने बताया कि जिले के अंतर्गत आनेवाले दो विधान सभा 70-सिमडेगा (अज़ज़ा़) एवं 71-कोलेबिरा (अज़ज़ा़) में पड़े मतदान की गिनती एसएस हाई स्कूल परिसर में ही दो अलग-अलग स्थानों पर होगी.

इसकी प्रशासनिक तैयारी चल रही है. मतगणना के दिन केवल वही व्यक्ति मतगणना परिसर में प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास जिला प्रशासन द्वारा निर्गत किया गया प्राधिकार पत्र होगा. वाहन की पार्किंग अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में की जायेगी. मतगणना के दिन सूचनाओं का आदान-प्रदान काफी महत्वपूर्ण होती है इसके लिए मीडिया कर्मियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. प्रिंट मीडिया से एक तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से दो संवाददाताओं को पास निर्गत किया जायेगा.

जो समय-समय पर पर संबंधित मुख्यालय को रिपोटिंर्ग करते रहेंगे. मौके पर उपायुक्त के साथ एसडीओ दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता नागेन्द्र सिन्हा, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी शिवनन्दन बड़ाइक, बीडीओ सिमडेगा बंधन लौंग सहित अन्य जिला स्तरीय कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >