परीक्षा देने बाइक से जा रहे तीन छात्रों की मौत

कोलेबिरा (सिमडेगा) एसके बागे कॉलेज जा रहे थे हेमरोम, सुलेमान व ज्योतिष ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, फिर पेड़ से टकराया, दो घायल फोटो फाइल:16एसआइएम:1-क्षतिग्रस्त ट्रक प्रतिनिधि, कोलेबिरा(सिमडेगा) कोलेबिरा क्षेत्र के जेरालटोंगरी लचड़ागढ़ में मंगलवार सुबह नौ बजे बाइक सवार तीन छात्रों की मौत हो गयी. बानो प्रखंड के टुडयूटबोरा निवासी सुनील हेमरोम […]

कोलेबिरा (सिमडेगा) एसके बागे कॉलेज जा रहे थे हेमरोम, सुलेमान व ज्योतिष ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, फिर पेड़ से टकराया, दो घायल फोटो फाइल:16एसआइएम:1-क्षतिग्रस्त ट्रक प्रतिनिधि, कोलेबिरा(सिमडेगा) कोलेबिरा क्षेत्र के जेरालटोंगरी लचड़ागढ़ में मंगलवार सुबह नौ बजे बाइक सवार तीन छात्रों की मौत हो गयी.

बानो प्रखंड के टुडयूटबोरा निवासी सुनील हेमरोम (20), सुलेमान हेमरोम (21) व ज्योतिष हेमरोम (22) एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा 12वीं की जांच परीक्षा देने जा रहे थे. विपरीत दिशा आ रहे ट्रक (जेएच 01 बीएल 8379) ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया. तीनों छात्रों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

बाइक में धक्का मारने के बाद ट्रक एक पेड़ से टकरा गया. ट्रक का चालक गया निवासी लक्ष्मण साहू व एक मजदूर रांची निवासी मो रफी अहमद घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची. दोनों घायलों को कोलेबिरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. चिकित्सकों ने मो रफी अहमद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >