सिमडेगा : सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन के तत्वावधान में पिछले दिनों ज्ञानदीप छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया था. जिसके परिणाम की घोषणा कर दी गयी है.
घोषित परिणाम के अनुसार सीमा बरवा ने सर्वाधिक 97 अंक प्राप्त कर चार हजार रुपये छात्रवृत्ति की भागीदार बनी. वहीं पुनित बरला, रोजलिया खेस को 3500, पार्वती मिश्र, अरुण सिंह, ललिता कुमारी, विनित डुंगडुंग, प्रकाश कुमार साहू, सुनिता किंडो, नूतन कुमारी केसरी, निर्मला कुल्लू को 3000 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिया गया. यह जानकारी विपुल कुमार ने दी.
